UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जो भी अभ्यर्थी स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित होना चाहते हैं, वह इसके लिए अपना आवेदन इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
यदि आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित होना चाहते हैं, लेकिन आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए इस UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 आर्टिकल की मदद से जानकारी लेकर अपना आवेदन करके स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित हो सकते हैं।
Table of Contents
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाले गए 661 स्टेनोग्राफर पदों पर आप अपना आवेदन 26 दिसंबर 2024 से लेकर 25 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं। यदि आपके आवेदन फार्म करते समय कोई भी गलती हो जाती है, तो इसका सुधार आप 1 फरवरी 2025 तक कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको आवेदन की फीस का भुगतान भी ऑनलाइन करना होता है, इसमें फीस का भुगतान आयोग के द्वारा सभी कैटिगरी के लिए ₹25 निर्धारित किया गया है।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Overview
Name of Article | UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 |
Post Name | स्टेनोग्राफर |
Number of Vacancy | 661 |
Starting Apply Date | 26/12/2024 |
Last Date For Apply Online | 25/01/2025 |
Exam Date | As Per Schedule |
Admit Card | Notify Soon |
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Education Qualification and Age Limit
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाले गए स्टेनोग्राफर के पदों पर अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं की परीक्षा पासकी होनी चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास PET 2023 का स्कोर कार्ड भी होना चाहिए।
अभ्यर्थी के पास ट्रिपल सी का प्रमाण पत्र होना चाहिए और अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Salary
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 5 के अनुसार हर महीने ₹29,200 से ₹92,300 का वेतन दिया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य वेतन भत्ते भी सरकार के द्वारा शामिल किए गए हैं।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Syllabus
यूपीएसएसएससी के स्टेनोग्राफर के पदों पर चयन लेने के लिए आपको नीचे दिए गए सिलेबस को पूरी तरह से Cover करना होता है-
हिंदी ज्ञान और लेखन क्षमता:
1. हिंदी भाषा का ज्ञान
- वाचन समझ (Comprehension)
- लेखन क्षमता (12वीं कक्षा स्तर)
- व्याकरण
- वाक्य निर्माण
- पर्यायवाची और विलोम शब्द
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
- त्रुटि सुधार
2. सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण
- समानताएँ और भिन्नताएँ
- समस्या समाधान
- निर्णय क्षमता
- दृश्य स्मृति
- संबंध अवधारणाएँ
- अंक श्रृंखला
- एनालॉजी (समानता)
- स्थान दृश्यण
- विश्लेषण
- निर्णय लेना
- भेदभावपूर्ण अवलोकन
- मौखिक और चित्र वर्गीकरण
- गैर-मौखिक श्रृंखला
3. सामान्य ज्ञान
- भारत का इतिहास और विश्व इतिहास
- सांस्कृतिक विरासत
- सामान्य विज्ञान
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- राजनीतिक विज्ञान
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय राजनीति और शासन
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे
- महत्वपूर्ण दिन
- खेल और खेलकूद
- पुरस्कार और सम्मान
- पुस्तकें और लेखक
4. कंप्यूटर ज्ञान और समकालीन तकनीकी विकास
- इंटरनेट का इतिहास
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
- इनपुट और आउटपुट डिवाइस
- इंटरनेट प्रोटोकॉल/IP पता
- ई-मेल आईडी बनाना और उपयोग करना
- एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- सोशल नेटवर्किंग
- मशीन लर्निंग
- साइबर सुरक्षा
5. उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी
- भूगोल
- इतिहास
- मिट्टी
- पर्यावरण
- कृषि
- उद्योग
- अर्थव्यवस्था
- स्थानीय भाषाएँ
- लोक नृत्य
- समसामयिक घटनाएँ
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Exam Pattern
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर पेपर में 100 प्रश्नों के सवाल पूछे जाते हैं जिनके लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है इसमें ¼ नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
Name of Subjects | Number of Question | Number of Marks |
हिंदी ज्ञान एवं लेखन क्षमता | 30 | 30 |
सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण | 15 | 15 |
सामान्य जानकारी | 20 | 20 |
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा | 15 | 15 |
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 |
Total | 100 | 100 |
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Selection Process
- PET Exam
- Mains Exam
- Hindi Shorthand & Typing
- Documents Verification
- Medical Examination
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Online Apply
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाले गए स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- उसके बाद आपके सामने आयोग के द्वारा निकाले गए बहुत सारे नोटिफिकेशन आ जाते हैं, जिसमें से आपको स्टेनोग्राफर के नोटिफिकेशन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने Apply Now का एक लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपने PET 2023 का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है।
- अब आपके सामने आपकी सभी जानकारी खुलकर स्क्रीन पर आ जाती है।
- उसके बाद आपको इसमें ट्रिपल सी से जुड़ी जानकारी को दर्ज कर देना है।
- अब आपके सामने आपके द्वारा PET में Upload के फोटो और हस्ताक्षर आ जाते हैं।
- जिन्हें देखने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आवेदन की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में आपको फीस को जमा कर देना है।
- इसमें आवेदन की फीस सभी वर्गों के लिए ₹25 निर्धारित की गई है।
- जब आपके स्टेनोग्राफर के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो अंत में आपको अपने आवेदन फार्म का प्रिंट आउट A4 साइज पेपर पर ले लेना है।
- इस तरह से आप बहुत आसानी से अपना स्टेनोग्राफर के पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Important Link
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
For More Updates | Click Here |