Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान के जेल प्रहरी पदों के लिए 803 पदों पर ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
राजस्थान की जेल प्रहरी के पदों पर आवेदन करने से पहले आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी होना चाहिए तभी आप इसमें अपना आवेदन करके अंतिम रूप से चयनित हो सकते हैं। इन सभी बातों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा लिखे गए इस Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 आर्टिकल के जारी जानकारी ले सकते हैं।
Table of Contents
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024
यदि आप राजस्थान में जेल प्रहरी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसका आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर 24 दिसंबर 2024 से ले 22 जनवरी 2025 तक करना होगा। यदि आवेदन करते समय यदि आपसे किसी भी जानकारी को भरने में गलती हो जाती है, तो इसके लिए आपको ₹400 का अतिरिक्त शुल्क देकर सही कर सकते हैं।
जेल प्रहरी के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको अपने वर्ग के आधार पर आवेदन शुल्क भी जमा करनी होती है। इसमें यदि आप सामान्य/ओबीसी वर्ग से आते हैं, तो ₹600 का शुल्क ओर यदि आप ओबीसी/एनसीएल/एससी/एसटी से आते हैं तो आपको ₹400 का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होता है।
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Overview
Name of Article | Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 |
Post Name | Jail Prahari |
Number of Vacancy | 803 |
Starting Apply Date | 24/12/2024 |
Last Date For Apply Online | 22/01/2025 |
Exam Date | 09,10,12 April 2025 |
Admit Card | Before Exam |
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Education Qualification and Age Limit
जेल प्रहरी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए आपको CET की परीक्षा देना जरूरी नहीं है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने वाले की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। कुछ वर्गों के लिए आयु में छूट का प्रावधान भी दिया गया है।
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Salary
यदि आप राजस्थान प्रहरी के पद पर नियुक्त हो जाते हैं तो प्रारंभ में आपको हर महीने 12800 दिए जाते हैं। जब आपकी ट्रेनिंग कंप्लीट हो जाती है, तो आपको हर महीने 20000 रुपए का मासिक वेतन मिलता है जिसमें सरकार के द्वारा वेतन भत्ते भी दिए जाते हैं।
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Syllabus
राजस्थानी कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा निकाले गए जेल प्रहरी के पदों पर नियुक्त होने के लिए आपको परीक्षा में नीचे दिए गए सिलेबस से प्रश्न पूछे जाते हैं-
1. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
- समानताएँ और भिन्नताएँ
- स्थान दृश्य (Space Visualization)
- विश्लेषण और निर्णय क्षमता
- समस्या समाधान (Problem Solving)
- दृष्टि स्मृति (Visual Memory)
- संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts)
- गणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
- मौखिक और चित्र वर्गीकरण
- गणितीय संख्या श्रृंखला
2. सामान्य अध्ययन (General Studies)
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार
- राजनीतिक विकास
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- खेलकूद घटनाएँ और उपलब्धियाँ
- सम्मेलन और सम्मेलन
- आर्थिक और वित्तीय समाचार
- पर्यावरणीय मुद्दे
- सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ
- पुरस्कार और सम्मान
- महत्वपूर्ण दिन और घटनाएँ
3. राजस्थान का सामान्य ज्ञान (General Knowledge of Rajasthan)
- राजस्थान की संस्कृति और विरासत
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- उद्योग और खनिज
- प्राकृतिक संसाधन
- वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs)
- राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान का इतिहास
- राजस्थान की राजनीति
- कृषि
4. General Science
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- धातु, अधातु के प्रमुख यौगिक
- प्रकाश का परावर्तन का नियम
- अनुवांशिक से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मानव शरीर की संरचना
- प्रमुख रोग, कारक एवं निदान
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Exam Pattern
जेल प्रहरी में चयन पाने के लिए आपको 100 प्रश्नों के उत्तर 2 घंटे में देने होते हैं, जिनके लिए 400 अंक निर्धारित किए जाते हैं। इसमें नकारात्मक अंक भी काटे जाते हैं। यदि आप एक क्वेश्चन को गलत करते हैं, तो आपको अपने सही अंकों में से एक नंबर गवना होगा।
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Selection Process
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जेल प्रहरी के पदों नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- Written Exam
- Physical Standard Test (PST)
- Document Verification
- Medical Examination
- Final Merit List
- Joining Letter
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Online Apply
राजस्थान के जेल प्रहरी के पदों पर अपना आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है-
- राजस्थान के जेल प्रहरी पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपको Single Sign On पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाना है।
- फिर आपको Recruitment Portal को ओपन कर देना है।
- उसके बाद आपको Ongoing Recruitment में जाकर जेल प्रहरी के सामने Apply Now के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपनी सभी सामान्य जानकारी के साथ-साथ शैक्षणिक योग्यता की जानकारी को भी दर्ज करना होता है।
- यदि आप राजस्थान के मूल निवासी है, तो आपको राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र भी जरूर लगाना होता है।
- जब आप अपनी सभी जानकारी दर्ज कर देते हैं, तो आपको अपने पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को भी स्कैन करके अपलोड करना है।
- उसके बाद आपको अपनी कैटेगरी के आधार पर फीस का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर देना है।
- आवेदन के शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको जेल प्रहरी के आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
- उसके बाद आपको अपने भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट A4 साइज पेपर पर निकाल लेना है, जो आपको भविष्य में काम आएगा।
- इस तरह से आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा निकाले गए जेल प्रहरी के पदों पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2024 Important Link
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
For More Updates | Click Here |