AKTU International Women’s Day Notification : महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजन संबंधित नोटिफिकेशन जारी

AKTU International Women's Day Notification

AKTU International Women’s Day Notification : नमस्कार दोस्तों एकेटीयू विश्वविद्यालय के द्वारा 21 फरवरी 2025 का संदर्भ प्रस्तुत किया गया है। जिसके अनुसार 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। जिससे संबंधित विश्वविद्यालय एवं अन्य विद्यालयों में गतिविधियां संचालित की जाएगी, इसके बारे में यूनिवर्सिटी के द्वारा नोटिफिकेशन में साझा किया गया है।

इसी के साथ आपको बता दें की प्रतिस्पर्धा संबंधित कार्यक्रमों के बारे में सूचना संबंधित विवरण नोटिफिकेशन में विद्यमान है। जिसमें दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, विकसित भारत की संकल्पना, वृद्ध आश्रम की जरूरत क्यों है? कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान, अहिल्याबाई होल्कर नाटक, द्रौपदी वस्त्र हरण नाटक जैसे बहुत से कार्यक्रम शामिल हैं।

AKTU International Women’s Day Notification 

डॉ अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों को सूचित किया गया है, इस अवसर पर कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुति को भी शामिल किया गया है। जिनके अंतर्गत छात्र-छात्राएं भागीदारी लेकर कार्यक्रम कर सकेंगे।

इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें की प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र एवं तृतीय चक्र संबंधित विभिन्न चक्र के अनुसार प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके पश्चात विजेताओं को विश्वविद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन 

एकेटीयू यूनिवर्सिटी संबंधित महिला दिवस के अवसर पर जो भी छात्र-छात्राएं पार्टिसिपेट करना चाहते हैं, उनके नाम विवरण को विश्वविद्यालय द्वारा नोटिफिकेशन में साझा किए गए लिंक पर 1 मार्च 2025 तक उपलब्ध कराना है। जिससे विश्वविद्यालय पार्टिसिपेट करने वाले अभ्यार्थियों की सूची बना सकेगा। इसीलिए यह नोटिफिकेशन सभी विद्यालयों एवं उनसे संबंधित छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही आवश्यक है।

AKTU International Women’s Day Official Notification 

सेवा में,

निदेशक/प्राचार्य, डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ से सम्बद्ध समस्त संस्थान।

विषयः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च, 2025 के अवसर पर राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों में गतिविधियाँ संचालित कराये जाने के संबंध में।

महोदय/महोदया,

कृपया उपर्युक्त विषयक कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी श्री राज्यपाल सचिवालय, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्याः ई-1112/32-जी०एस०/2024-XXIII दिनांक 21 फरवरी, 2025 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। (पत्र संलग्न) उक्त पत्र के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च, 2025 के अवसर पर राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों में गतिविधियों संचालित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त पत्र में उल्लिखित सभी विश्वविद्यालयों को भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर 06 समूहों में विभाजित किया गया है। उक्त आयोजन में निम्नवत प्रतिस्पर्धाएं सम्पन्न होंगीः-

(क) नाषण प्रतियोगिता जिसके विषय निम्नवत होंगें-

1. दहेज प्रथा उन्मूलन

2. बाल विवाह पर प्रतिबंध

3. विकसित भारत की संकल्पना

4. वृद्धाश्रम की जरूरत क्यों है ?

5. कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान

(ख) नाट्य प्रस्तुति (नाट्य प्रस्तुति में 8 से 10 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है) जिसके विषय

निम्नवत है:-

1. अहिल्या बाई होलकर

2. द्रोपदी वस्त्र हरण

3. श्रवण कुमार की अपने माता-पिता के प्रति भक्ति

4. भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश

5. राम वनवास

6. भरत मिलाप

प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चक्र निम्नानुसार होंगे:-

(क) प्रथम चक्र- विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्तर पर प्रतिस्पर्धा आयोजित कर प्रथम व द्वितीय का चयन किया जायेगा। इसके पश्चात उन विजेताओं की विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिस्पर्धा आयोजित कर प्रथम व द्वितीय का चयन किया जायेगा। ऐसे Stand alone विश्वविद्यालय (जिनके पास कोई महाविद्यालय नही है) के स्तर पर प्रत्येक प्रतिस्पर्धा के विजेता को चिन्हांकित किया जायेगा।

(ख) द्वितीय चक्र- 06 विश्वविद्यालयों के समूह में प्रत्येक विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में विजेताओं (प्रथम व द्वितीय) के मध्य प्रतिस्पर्धा होंगी। 06 विश्वविद्यालय समूह में की जाने वाली प्रतिस्पर्धा में भाषण प्रतिस्पर्धा में प्रत्येक समूह से 02 विजेता (प्रथम व द्वितीय) घोषित किये जायेंगे तथा नाट्य प्रतिस्पर्धा में 02 टीम (प्रत्येक टीम में अधिकतम 10 प्रतिभागी हो सकते हैं) विजेता (प्रथम व द्वितीय) घोषित की जायेंगी।

(ग) तृतीय चक्र उत्तर प्रदेश राजभवन में प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगी। विजेता छात्रों टीम के मध्य राजभवन में इन प्रतिस्पर्धाओं (जैसा उक्त प्रस्तर-ख में अंकित है) को दिनांक 08.03.2025 को आयोजित किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता मा० कुलाधिपति महोदया द्वारा की जायेगी।

उक्त के क्रम में आपसे अपेक्षा है कि पत्र में उल्लिखित विवरणानुसार संस्थान स्तर पर उक्त प्रतिस्पर्धाओं को सम्पन्न कराते हुए प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में प्रथम व द्वितीय विजेता का वांछित विवरण विश्वविद्यालय द्वारा दिये गये लिंक- https://forms.gle/JVReYeVDi1uL19Cz6 पर दिनांक 01.03.2025 तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें जिससे संस्थान द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित किया जा सके। जिसके उपरान्त विजेताओं द्वारा द्वितीय स्तर-06 विश्वविद्यालय के समूह स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग किया जा सके। कृपया समयवद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

AKTU International Women’s Day Notification LinkClick Here
AKTU Official Website Link Click Here
More Updates LinkClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top