AKTU The birth Centenary of Shri Atal Bihari Vajpayee Notification: नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपका हार्दिक स्वागत है, इस आर्टिकल में हम आपको अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन शताब्दी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिसके लिए आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को आवश्यक पढ़ना है।
Table of Contents
AKTU The birth Centenary of Shri Atal Bihari Vajpayee Notification
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के द्वारा भारत रत्न श्री अटल बिहारी बिहारी जी का जन्म शताब्दी को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि 25 दिसंबर 2024 को विश्वविद्यालय में एक आयोजन किया जा रहा है।
इस होने वाले आयोजन में छात्रों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के बारे में जानकारी देखकर छात्रों को अच्छे काम करने के लिए और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
AKTU The birth Centenary of Shri Atal Bihari Vajpayee Notification Official Notification
सेवा में,
दिनांक: 23 दिसम्बर, 2024
निदेशक/प्राचार्य, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त संस्थान।
विषयः ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी बिहारी जी का जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25.12.2024 से 25.12.2025
तक मनाये जाने के संबंध में।
महोदय,
कृपया प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-३, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या 1/810298/2024/16-3099 /308/2024 दिनांक 29.11.2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। जिसके माध्यम से दिनांक 25.12. 2024 से 25.12.2025 तक ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्ति, दर्शन, आदर्शों एवं उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान करने हेतु प्रेरित करना है।
उक्त के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा समयावधि के प्रथम माह के अन्तर्गत भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 25.12.2024 को निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है-
1. दिनांक 25.12.2024 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम।
2 उनके जीवनवृत्त पर डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन।
3. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के राजनैतिक उपलब्धियों पर संगोष्ठी / काव्यगोष्ठी का आयोजन
4. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन चरित्र एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर व्याख्यान का आयोजन।
कृपया समस्त निदेशक / प्राचार्यों से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार निर्धारित कार्ययोजना के क्रम में संस्थान में कार्यक्रम आयोजित कराने का कष्ट करें। आयोजित कार्यक्रम का विवरण मय फोटोग्राफ एवं वीडियो क्लिप सहित https://shorturl.at/Nt5.JT लिंक पर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
उक्त के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के परिपत्र संख्या ए०के०टी०यू०/कुस० का०/स्था०/2024/5253 दिनांक 07.12.2024 के साथ संलग्न प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3 के शासनादेश दिनांक 29.11.2024 में उल्लिखित प्रत्येक माह की कार्ययोजना अनुसार कार्यक्रम कराया जाना सुनिश्चित करेगें।
AKTU The birth Centenary of Shri Atal Bihari Vajpayee Notification Important Link
Office Notification Link | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |
For More Updates | Click Here |