Bihar Police Constable Recruitment 2025 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 ने राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत किया है। दरअसल बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का आयोजन बिहार पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिससे बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से पुलिस बल में कर्मठ और सक्षम पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाती है।
इसी के साथ बिहार कांस्टेबल भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, जोकि आफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह भर्ती पुलिस विभाग में जाने वाले सभी युवाओं के लिए अवसर है, जिससे वह अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इसीलिए इस लेख में हम आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं।
Table of Contents
Bihar Police Constable Recruitment 2025
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को पुलिस विभाग में भर्ती होने का मौका मिलेगा। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया संबंधित सूचना भी जारी कर दी गई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होता है।
बिहार राज्य के जो भी युवा उम्मीदवार पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, उनके सपने बिहार कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से पूरे होने वाले हैं। इस भर्ती के द्वारा बिहार राज्य के हजारों युवा पुलिस की नौकरी हासिल करने में सफलता प्राप्त करेंगे, जोकि सभी युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Important Dates
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में नीचे जानकारी प्रस्तुत की गई है –
Bihar Police Constable Recruitment 2025 | Important Dates |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 18 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2025 |
आनलाइन आवेदन शुल्क जमा की अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2025 |
प्रवेश पत्र | – |
परीक्षा तिथि | – |
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Online Apply Fee
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 संबंधित आनलाइन आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे साझा की गई है –
Catagory | Online Fee |
Gen/OBC/EWS | 675 |
Other State | 675 |
SC/ST | 180 |
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Eligibility
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित पात्रताओं के बारे में नीचे जानकारी सजा की गई है –
आयु सीमा
- पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
- महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी (SC/ST) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। हालांकि, प्रत्येक भर्ती नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी दी जाती है। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता को प्रमाणित करने वाले दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।
शारीरिक मानक
- पुरुष उम्मीदवार:
- ऊंचाई: 165 सेंटीमीटर (सामान्य वर्ग के लिए), 160 सेंटीमीटर (आरक्षित वर्ग के लिए)।
- छाती: 81 सेंटीमीटर (फुला हुआ)।
- दौड़: 1.6 किलोमीटर 6 मिनट 30 सेकंड में।
- महिला उम्मीदवार
- ऊंचाई: 155 सेंटीमीटर (सामान्य वर्ग के लिए), 150 सेंटीमीटर (आरक्षित वर्ग के लिए)।
- दौड़: 1 किलोमीटर 6 मिनट 30 सेकंड में।
स्वास्थ्य मानक
उम्मीदवारों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Vacancy Details
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित पदों की जानकारी नीचे साझा की गई है –
Category | CSBC Bihar Police Constable 2025 Post |
UR | 7935 |
EWS | 1983 |
BC | 2381 |
EBC | 3571 |
BC Female | 595 |
SC | 3174 |
ST | 199 |
Total Post | 19,838 |
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Selection Process
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण शामिल होते हैं –
- लिखित परीक्षा: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी और अंग्रेजी आदि के सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अच्छी तैयारी करनी होती है।
- शारीरिक परीक्षण: लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस जांची जाती है। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और अन्य शारीरिक परीक्षण होते हैं।
- चिकित्सा परीक्षण: शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होता है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि वे शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ हैं।
- दस्तावेज़ सत्यापन: अंत में, चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाता है। इसके बाद अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाती है।
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Salary
बिहार सरकार के द्वारा पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 3 का वेतन दिया जाएगा, जो की 21,700 से लेकर 69,100 रुपए तक है। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह वेतन भविष्य में बढ़ भी सकता है। हालांकि वर्तमान समय में वेतन 3 के अनुसार कांस्टेबल पद पर कार्यरत सिपाहियों को सैलरी प्राप्त कराई जाएगी।
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Apply Process
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सबसे पहले बिहार पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर भर्ती से संबंधित सभी विवरण और आवेदन फॉर्म उपलब्ध होंगे। आवेदन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं –
- बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए CSBC की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस बेवसाइट पर सबसे पहले उम्मीदवारों को अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, आदि भरकर पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक मानक, और संपर्क जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे एक बार ध्यान से जांच लेना चाहिए और फिर सबमिट करना चाहिए।
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Important Links
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Notification Link | Click Here |
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Apply | Click Here |
More Updates Link | Click Here |