UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जूनियर असिस्टेंट के 2702 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यदि आप जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं तो आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
यदि आपको जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है, तो आप हमारे द्वारा लिखे गए इस UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 आर्टिकल की मदद से संपूर्ण जानकारी प्राप्त करके उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाले गए जूनियर असिस्टेंट के पदों पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकल गए जूनियर असिस्टेंट के पदों पर अपना ऑनलाइन आवेदन 23 दिसंबर 2024 से लेकर 22 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं। यदि आपके आवेदन फार्म में कोई गलती हो जाती है, तो आप 29 जनवरी 2025 तक इसे इनकी ऑफिशियल वेबसाइट से सुधार सकते हैं।
जूनियर अस्सिटेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए आपसे आवेदन शुल्क लिया जाता है। यदि आप किसी भी कैटिगरी से आते हैं, तो आपको ₹25 ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होता है।
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Overview
Name of Article | UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 |
Post Name | Junior Assistant |
Number of Vacancy | 2702 |
Starting Apply Date | 23/12/2024 |
Last Date For Apply Online | 22/01/2025 |
Correction Last Date | 29/01/2025 |
Exam Date | As Per Schedule |
Admit Card | Notify Soon |
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Education Qualification and Age Limit
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाले गए जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने 2023 का PET दिया होना चाहिए ओर साथ ही उसने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं के परीक्षा पास की होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास ट्रिपल सी का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को हिंदी की 25 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश की 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग भी आनी चाहिए। इसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक मांगी गई है।
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Salary
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जूनियर असिस्टेंट के पद को लेवल 3 में रखा गया है जिसके अनुसार चयनित अभ्यर्थी को हर महीने ₹21,000 – ₹26,000 मिल जाते हैं और इसके अतिरिक्त अन्य वेतन भत्ते भी शामिल किए गए हैं।
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Syllabus
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाले गए जूनियर असिस्टेंट के पदों पर चयन लेने के लिए आपको नीचे दिए गए सिलेबस का अच्छे से अध्ययन करना होता है-
1. हिंदी ज्ञान एवं लेखन क्षमता
- हिंदी व्याकरण
- विलोम शब्द
- संधि विच्छेद
- गद्यांश और पद्यांश की समझ
- वाक्य सुधार
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
2. सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण
- निर्देशों की समझ
- संबंध, समानता और अनुरूपता की पहचान
- निष्कर्ष निकालना
- रक्त संबंध
- डेटा व्याख्या
- वर्णमाला श्रृंखला
- शब्द व्यवस्था
- वर्गीकरण
- कोडिंग-डिकोडिंग
- तर्क और कथन
3. सामान्य जानकारी
- हमारे पर्यावरण से संबंधित समसामयिक घटनाएँ
- ऐतिहासिक और भौगोलिक तथ्य
- भारतीय संसद
- भारत के पड़ोसी देश
- महत्वपूर्ण दिवस (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय)
- विश्व संगठन और उनके मुख्यालय
- भारतीय पर्यटन स्थल
- भारतीय कला और संस्कृति
- भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल
- भारतीय अनुसंधान संस्थान
- पुस्तकें और लेखक
- पुरस्कार और सम्मान
- जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण
4. कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा
- कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के मूलभूत सिद्धांत
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- स्प्रेडशीट्स
- ई-मेल
- सोशल नेटवर्किंग
- ई-गवर्नेंस का ज्ञान
- डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग
- इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब (www)
- सूचना प्रौद्योगिकी का परिचय
- भविष्य की कौशल और साइबर सुरक्षा का अवलोकन
- वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व
- कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास (जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा प्रोसेसिंग)
5. उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी
- उत्तर प्रदेश का इतिहास
- भूगोल
- संस्कृति
- अर्थव्यवस्था
- शिक्षा प्रणाली
- महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल
- प्रमुख व्यक्तित्व
- समसामयिक घटनाएँ
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Exam Pattern
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जूनियर असिस्टेंट के पदों का एग्जाम पैटर्न की जानकारी नीचे दी गई है-
Name of Subjects | Number of Question | Number of Marks |
हिंदी ज्ञान एवं लेखन क्षमता | 30 | 30 |
सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण | 15 | 15 |
सामान्य जानकारी | 20 | 20 |
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा | 15 | 15 |
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 |
Total | 100 | 100 |
यदि आप एक क्वेश्चन गलत करते हैं, तो आपको 0.25 अंक सही अंकों में से कट जाता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है।
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Selection Process
- UP PET EXAM
- Written Exam
- Typing Test
- Documents Verification
- Medical Examination
- Final Selection
- Joining Letter
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Online Apply
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने बहुत सारे Job से जुड़े हुए नोटिफिकेशन देखने को मिल जाते हैं।
- जिसमें से आपको जूनियर असिस्टेंट के पदों की नोटिफिकेशन के आगे लिखे Apply Now के बटन पर क्लिक कर देना है।
- आपके सामने आवेदन फॉर्म भरने से पहले कुछ दिशा निर्देश आ जाते हैं, जिन्हें आपको सबमिट करके आगे बढ़ाना है।
- उसके बाद आपको अपने PET 2023 का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन हो जाना है।
- उसके बाद आपके सामने आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी आ जाती हैं।
- अब इसमें आपको ट्रिपल सी सर्टिफिकेट की जानकारी को दर्ज कर देना है।
- सभी तरह की जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आपको अपनी कैटिगरी के आधार पर फीस का भुगतान ₹25 कर देना है।
- जब आपका फीस का भुगतान हो जाता है, तो आपको अपने जूनियर असिस्टेंट के आवेदन फार्म का प्रिंट आउट A4 साइज पेपर पर ले लेना है।
- इस तरह से आप बहुत आसानी से इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना जूनियर असिस्टेंट का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Important Link
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
For More Updates | Click Here |